सजावटी या डेकोरेटिव विनियर प्राकृतिक लकड़ी का पतला स्लाइस है जो आमतौर पे प्लाईवुड या एम् -डी-ऑफ पर चिपकाया जाता है। विनीर्स की सहजता और प्रचुरता बनाए रखने के लिए, विनियर शीट्स को पोलिश किया जाता है। विनीर्स की प्राकृतिक सजावटी और प्रचुरता की रक्षा करने के लिए पॉलिशिंग करना आवश्यक और महत्वपूर्ण है। इसमें विभिन्न प्रकार के पोलिश है जो विभिन्न प्रकार के फिनिश देते है। आप ऐसा कह सकते है ही विनियर विभिन्न फिनिश में उपलब्ध है। आमतोर ३ फिनिश किये जाते है – मेलामाइन मैट (Melamine matt ) , पि.यू फिनिश ( PU finish ) और लैमिनेशन।
मेलामाइन मैट पोलिश सबसे मानक और पसंदी पोलिश है। 70%-80% घर मालिक मेलामाइन मैट पोलिश को पसंद करते है। मेलामाइन मैट सबसे किफायती/ लागत-सार्थक पोलिश है। वह आसानी से 100/- to 150/- पर लीटर . जैसा कि नाम से पता चलता, मेलामाइन पोलिश एक मैट देता है। मेलामाइन फिनिश, चमक / ग्लॉस फिनिश में उपलब्ध नहीं है चमकदार / ग्लॉसी फिनिश ज़्यादा पसंद नहीं किया जाता। और चमकदार / ग्लॉसी फिनिश सजावटी विनियर का प्राकृतिक आकर्षण कम कर देगा।
दूसरा पोलिश जिसके बारे में कम बताया जाता है , वह है पि.यू पोलिश (PU -polyurethane ). पि.यू पोलिश दोनोही प्रकार में उपलब्ध है – मैट फिनिश और चमकदार / ग्लॉसी फिनिश। लेकिन पि.यू मैट फिनिश बहुत कम किया जाता है कारन वह मेलामाइन मैट फिनिश के सामान फिनिश देता है, साथ ही, यह मेलामाइन मैट की दोहरी कीमत में है। निश्चित रूप से तो, कोई घर के मालिक सामान फिनिश के लिए दुगनी कीमत नहीं देना चाहेगा।
लैमिनेशन – तीसरे सबसे अधिक पसंदीदा फिनिश है। वह चमकदार/ग्लॉसी फिनिश देता है। लमिण्टियों बहुत ही उच्च और अच्छा ग्लॉसी फिनिश देता है। यह सबसे महंगा फिनिश है। इसका कारन है – रसायनों/ चेमिकल्स का इस्तेमाल होना और पॉलिशिंग के लिए प्रक्रिया का बार बार दोहराया जाना.
टिप – घर के मालिक के लिए
अगर आपको ग्लॉसी फिनिश चाहिए लेकिन ज़्यादा खर्च करना नहीं चाहते , तो आप पि.यू ग्लॉस पोलिश करवा सकते है जो लैमिनेशन से कई ज़्यादा सस्ता पड़ेगा। लेकिन जो फिनिश लैमिनेशन देगा वह फिनिश कोई और पोलिश या फिनिश नहीं दे पाएंगे।
रुबियो मोनोकोट पोलिश – एक और पोलिश है जो हालही में लांच हुआ है जिसके कारन इसके बारे में लोगो को पता नहीं है। बल्कि मैं कहूंगा की पोलिस/ फिनिश के बारेम में जागरूकता ही नहीं है। वास्तव में, मुश्किल से 2% की जनता को भी नहीं पता होगा की विनियर अलग अलग फिनिश/पोलिश के साथ अलग दिख सकता है। रुबियो मोनोकोट एक कठिन तेल आधारित पॉलिश है , जो अद्वितीय और विशेष रूप से यूरोपीय देशों में लोकप्रिय है। रुबियो मोनोकोट ही ऐसा पोलिश है जिसमे प्राकृतिक अवयव और साथ में शून्य VUC (volatile organic components) है।
रुबियो मोनोकोट मेलामाइन मैट की तुलना में महंगा है, लेकिन पु-पॉलिश और लैमिनेशन की तुलना में सस्ता है। वैसे मेलामाइन और रुबियो मोनोकोट प्लाश के कीमतोंmein ज़्यादा अंतर नहीं है, अगर मेलामाइन रु ६० में होता है तो रुबियो मोनोकोट रु ७० -७५ में हो जाएंगे। तो कुछ पैसे ज़्यादा खर्च करे और दीजिये सुंदर फिनिश आपके घर के फर्नीचर को इस रुबियो मोनोकोट पोलिश से। रुबियो मोनोकोट लगाने की प्रकिर्या बाकि सभी फिनिश/पोलिश से अलग है। रुबियो मोनोकोट फिनिश अन्य पोलिश के विपरीत सिर्फ एक ही कोट दिया जाता है। यह केवल पोलिश है जो आणविक संबंध द्वारा लकड़ी के माइक्रोन के साथ मिल/मिक्स हो जाता है। रुबियो मोनोकोट केवल पोलिश कि सीधे लकड़ी या विनियर या विनियर लकड़ी पर लगाया जा सकता है। लेकिन रुबियो मोनोकोट का इस्तेमाल करते समय अत्यंत सावधानी बरकनी चाहिए। हम कॉन्ट्रैक्टर्स भी यही सलाह देंगी की रुबियो मोनोकोट केवल पेशेवरों / प्रोफेशनल्स द्वारा ही इस्तेमाल किया जाये। कांट्रेक्टर के रूप में हम, Contractorbhai.com की टीम भी यही सूचना देंगे जो भी हम से खरीदेगा।
घर मालिकों जिन्हें रुबियो मोनोकोट के गुण के बारे में पता है, वे सीधा रुबियो ओनोकोट की मांगते व् खरीदते है। जैसे – एक बारी हमारे वह पार्लर की मालकिन और उनका इन्टेरीरो डिज़ाइनर आये और सीधा रुबियो मोनोकोट फिनिश विनियर शीट्स का बैरिन में पूछताछ की। वे दूसरे कोई भी फिनिश के बारें में न जानना चाहते हे न देखना चाहते थे। जैसे मैंने पहले भी कहा की रुबियो मोनोकोट, मेलामाइन और पि.यू पोलिश की तुलना में बहुत कम समय में लगाया जाता है। वे अपना पार्लर १५-२० दिनों में रेडी करवाना चाहती थी और रुबियो मोनोकोट एकदम सही चुनाव था। रुबियो मोनोकोट चुनने का एक और लाभ यह है कि मेलामाइन मैट पोलिश से पार्लर में उसकी गंध रहती , जो पार्लर के वातावरण और ग्राहकों को प्रभावित करती।मेलामाइन मैट पॉलिश लगवाने की प्रक्रिया लंबा समय लेती है कारन पॉलिशिंग और डस्टिंग की प्रक्रिया कई बार दोहराना पड़ता है। और इसलिए सुखाने के लिए भी ज़्यादा समय की जरूरत होती है। और अगर पूरी तरह से सुख नहीं, तो यह गंध रह जाएँगी। अगर प्रॉलॉर के फर्नीचर और कमरे को मेलामाइन मैट फिनिश से करवाते तोह पार्लर तोह तैयार होने में ५-६ हफ्ते लग जाते।
यह सभी पोलिश – मेलामाइन पोलिश, पि.यू पोलिश, लैमिनेश और रुबियो मोनोकोट पोलिश का कच्चा माल आयातित और ब्रांडेड होते है। हमेशा गुणवत्ता पोलिश करवाये कारन वह पोलिश , फाइनल फिनिश होता है जो विनियर की सहजता और सुंदरता को बनाये रखता है। वह कुछ आयातित / ब्रांडेड पोलिश है जो भारत में इस्तेमाल होते है – ईसीआईसी ( ICIC ) , आईसीआई (ICI ) , एशियन पेंट्स पॉलिश।
रूबीओ मोनोकोट के बारे में मार्गदर्शन expert से करवाने का कष्ट करें.. Thanks
रूबीओ मोनोकोट के बारे में मार्गदर्शन expert से करवाने का कष्ट करें.. Thanks
polish ke sabhi prakar ko kaise kare plese bataye