कई बार हमारे कॉन्ट्रैक्टर्स इससे घर पर गए है जो शहर के बिचोबेच , शोर में स्थित हो। जैसे एक बालकनी ठीक भारी यातायात वाली सड़क के सामने खुले। एक बेडरूम रेल पटरियों का सामना स्थित है। लिविंग रूम शोर से भरा बाजार के ओर है। ऐसी स्थितियों में घर के मालिक यही अनुरोध करते है – ” क्या हमें ध्वनि सबूत /साउंड प्रूफ स्लाइडिंग खिड़कियां मिल सकती है?

यह है कुछ आमतौर पर पुच्छे गए सवाल और उनके जवाब हमारे एलुमिनियम स्लाइडिंग विशेषज्ञ से :

सवाल -मुंबई में मेरा नया घर सड़क की ओर है जहा बहुत शोर है। क्या आवासीय स्तर पर सौंद प्रूफ खिड़की औए दरवाजे उपलब्ध हैं?

जवाब – बाहरी सड़क के शोर से बचने के लिए, आप साउंड प्र्रोफ़ स्लाइडिंग खिड़की लगवा सकते है। जितने कम षटरस स्लाइडिंग खिड़की में उतना ही कम शोर या आवाज़ से शांति बानी रहेगी। षटरस की संख्या वास्तव में आपके खिड़की की चौड़ाई पर निर्भर करेगा मतलब २-ट्रैक या ३- ट्रैक या इससे ज़्यादा। इसके अलावा, इन खिड़कियों के लिए ग्रेनाइट या मारबल की फ़्रेमिंग से बाहरी शोर से शांति बानी रहेगी। यह भी ध्यान रखे की आपके घर में जितने भी दरवाज़े है (जैसे घर का मैन दरवाज़ा , बाथरूम का दरवाज़ा, इत्यादि) और खिड़किया / षटरस के ऊपर और निचे की ओर कम से कम जगह हो। अगर इन सभी उपायों का ध्यान रखा, तो बाहरी अशांति 90% से -92% तक कम हो सकता है। 100% साउंड प्रूफ खिड़की या दरवाजे होना असंभव है।

सवाल – क्या इन ध्वनिरहित/साउंड प्रूफ खिड़कियां के लिए अलग सेक्शन या व्यवस्था की जरूरत है?

जवाब – हां, ध्वनिरहित खिड़कियां के लिए एक अलग अनुभाग /सेक्शन लगते है ( मुख्य रूप से जिंदल कंपनी के) . ध्वनिरहित कांच के लिए, सिलिकॉन कांच को ५mm के कांच से दोनों ओर से संदव्हिच किया जाता है जो फिटिंग और बाइंडिंग की प्रक्रिया से गुजरते है। सबसे पहले कांच को
इच्छीत साइज/ आकर में कटा जाता है , जिसके बाद उससे धोया और साफ़ किया जाता है, मेल और अशुद्धियां निकलने के लिए। उसके बाद साउंडप्रूफ बाइंडिंग प्रक्रिया की जाती है। यहाँ कास्केड की मदत से साउंडप्रूफ मटेरियल को सिलिकॉन कांच से चिपकाया जाता है जो बाद में सूखने के लिए रखा जाता है। इसके बाद यह सिलिकॉन कांच को ५mm के कांच के बीच संदव्हिच किया जाता है। इस प्रकार के कांच आसानी से बाजार में उपलब्ध है। अपनी मर्ज़ी अनुसार आप इस कांच को एक या दोनों ओर से फिल्म लगवा सकते है। अगर आपको फिल्म नहीं लगवानी तो आप रंगीन कांच का भी इस्तेमाल कर सकते है।

सवाल – इस प्रकार के कांच की खिड़किया की क्या कीमत होगी ?

जवाब – साउंडप्रूफ खिड़किया की कीमत सामान्य कांच की खिड़किया से दुगना है। यह साउंडप्रूफ खिड़किया की कीमत ज़्यादा है कारन, इन खिड़कियों के लिए एक अतिरिक्त सेक्शन बनाया जाता है और व्यवस्था भी अलग है। सामान्य खिड़की में एक कांच एक शटर पर लगता है, जबकि साउंडप्रूफ खिड़की के लिए २ कांच लगते है एक शटर में , जिसके वजह से कीमत भी बढ़ जाती है। लॉक्स और बेअरिंग भी भरी किस्म के लगते है। यह विकसित करने और इन कांच को स्थापित करने के लिए श्रम की कीमत भी बढ़ जाती है।